फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police arrested 8 suspects linked to UK based handler Dharma Sandhu in Amritsar

गैंगस्टर धर्मा संधू के आठ साथी गिरफ्तार: छह पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद, अमृतसर पुलिस ने पकड़े बदमाश

Sun, 15 Dec 2024 07:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

अमृतसर पुलिस ने एक सफल सीक्रेट ऑपरेशन चला कर यूके स्थित हैंडलर धर्मा संधू से जुड़े आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे बड़ी मात्रा में हेरोइन, हथियार और ड्रग मनी को भी बरामद की है।

विज्ञापन
Police arrested 8 suspects linked to UK based handler Dharma Sandhu in Amritsar
आरोपियों से बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरौती वसूलने, नशा, हथियारों की तस्करी करने वाले आठ आरोपियों को रविवार सुबह जिला देहाती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम जगरूप सिंह उर्फ जूपा निवासी गांव चणनके, करणदीप सिंह निवासी गांव जलाल उस्मा, गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक निवासी गांव महिसमपुरा खुर्द, लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी अटारी, लवप्रीत सिंह निवासी मसीत वाली गली, जुगराज सिंह उर्फ जग्गा, खलचियां निवासी निशान सिंह और वडाला खुर्द गांव निवासी वरिंदर सिंह उर्फ साजन हैं।

विज्ञापन

इन आरोपियों से पुलिस ने छह पिस्तौल, साढ़े चार किलो हेरोइन, डेढ़ लाख ड्रग मनी, 16 कारतूस, एक कार, एक बाइक, वजन तोलने वाले तराजू और 10 मोबाइल बरामद किए हैं। इन सभी के खिलाफ थाना घरिंडा में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह सोहल, एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लवप्रीत सिंह उर्फ लव और लवप्रीत सिंह नशा तस्करी का धंधा करते हैं और कहीं पर हेरोइन की डिलीवरी करने के लिए जा रहे है। दोनों बाइक पर थे। ट्रैप लगाकर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों के बारे में बताया जोकि खालसा काॅलेज के पास पीजी में रह रहे थे। इसी के तहत टीम तैयार कर पीजी में रेड की गई और वहां से अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
मौके पर इन आरोपियों से साढ़े चार किलो हेरोइन, छह पिस्तौल, 16 कारतूस, एक कार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि साढ़े चार किलो हेरोइन और हथियारों की यह खेप कुछ दिन पहले पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये भारतीय हद में उतारी थी। यह सारा अवैध कारोबार वे यूके बैठे कुख्यात तस्कर धर्मा संधू के इशारे पर चला रहे हैं। धर्मा के खिलाफ नशा तस्करी के केस दर्ज हैं और चार साल पहले वह किसी तरह सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर विदेश भागने में कामयाब हो गया था। फिलहाल इन सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed