फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pitbull dog attacks elderly man

Amritsar News: पड़ोसी के पालतू पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग पर किया हमला, गर्दन, हाथ और पैर पर बुरी तरह काटा

Tue, 05 Mar 2024 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
pitbull dog attacks elderly man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। कस्बा हरचोवाल के अधीन आते गांव बहादुरपुर राजोआ में पालतू कुत्ते ने 85 वर्षीय बुजुर्ग को बुरी तरह काट लिया। बुजुर्ग को सीएचसी हरचोवाल में ले जाया गया, जिसके बाद डाॅक्टरो ने उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर रेफर कर दिया। घायल बुजुर्ग छल्ला राम के भतीजे रमन कुमार ने सिविल अस्पताल में बताया कि उसके चाचा दोपहर को रोटी खाने के लिए अपनी दुकान से घर आ रहे थे। जब वह घर के पास पहुंचे तो पड़ोसियों द्वारा पाले गए पिटबुल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। जब उन्होंने बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह और उनकी भाभी शावन्या मौके पर पहुंची तो देखा कि कुत्ते ने उनके चाचा को बुरी तरह से पकड़ रखा है। इसके बाद उन्होंने कुत्ते को डंडों से मारा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार को 20 मिनट तक कुत्ते से जूझना पड़ा, लेकिन कुत्ते ने उनके चेहरे, गर्दन, हाथ और पैर पर गहरे घाव कर दिए। उसने बताया कि इस खतरनाक कुत्ते को पड़ोसी ने खुला छोड़ रखा है। जबकि यह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है।

उधर, सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश कुमार ने बताया कि कुत्ते के काटने से वृद्ध का चेहरा, गर्दन, हाथ और पैर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुजुर्ग के परिजनों के मुताबिक उन्हें पिटबुल कुत्ते ने नोच डाला है। कुत्ते ने बहुत गहरे घाव किए हैं, इसलिए उनके घावों पर केवल एक टांका लगाया गया है और पट्टी लगाई गई है। बुजुर्ग की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed