फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Petrol worth eight thousand filled, the car ran away fraud

आठ हजार का पेट्रोल भरवाया, कार भगा की धोखाधड़ी

Tue, 05 Jul 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Petrol worth eight thousand filled, the car ran away fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन के शेखचक में पेट्रोल पंप पर आई-20 कार में आए दो सवारों ने 8000 रुपये का पेट्रोल भरवाकर धोखाधड़ी कर ली और फरार हो गए। आरोपियों ने पहले गाड़ी में पेट्रोल डलवाया, फिर 2 कैन भी फुल करवाई और इसके बाद बिना पैसे दिए भाग गए। उनके भागने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी की पहचान हो चुकी है, आरोपी जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गांव शेखचक में सोमवार देर शाम एक आई-20 कार पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए रुकी। कार सवार ने पहले गाड़ी में रखे दो कैन भरवाए। इसके बाद कार की टंकी को भी फुल करने के लिए कहा। पेट्रोल पंप कर्मी को शक हुआ तो उसने पैसों की मांग की। यह देख कार में बैठा दूसरा व्यक्ति पैसे गिनने लगा। हाथ में पैसे देख पेट्रोल पंप कर्मचारी ने भी कार में पेट्रोल डालना शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही कार की टंकी फुल हुई, कार सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी बिना पैसे दिए कार भगाकर ले जाने लगे तो एक कर्मी उनकी गाड़ी के आगे आ गया, लेकिन उन्होंने फिर भी गाड़ी नहीं रोकी और कार को कर्मचारी के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद वे तरनतारन शहर की तरफ भाग गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी 8 हजार रुपये का पेट्रोल डलवाकर फरार हुए हैं। सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी भी ट्रेस हो चुकी है। मामले की जांच चल रही है, जैसे ही जांच पूरी होगी, आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed