फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Patwaris protested in Tank Chowk regarding demands

पटवारियों ने मांगों को लेकर टैंक चौक में किया रोष प्रदर्शन

Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Patwaris protested in Tank Chowk regarding demands
पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर डीसी आफिस के प्रवेश द्वार के सामने टैंक चौक में रोष प्रदर्शन किया। इनकी मुख्य मांग पंजाब में पटवारियों के खाली पड़े पदों को भरना है, ताकि फील्ड में काम कर रहे मौजूदा पटवारियों को राहत मिल सके। द रेवेन्यू पटवार यूनियन के जिला प्रधान कुलवंत सिंह डेयरीवाल के नेतृत्व में पटवारियों, कानूगो और गांवों के नंबरदारों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंजाब सरकार की ओर से पटवारियों पर डाली जिम्मेवारी के अतिरिक्त बोझ से खफा हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान कुलवंत सिंह डेयरीवाल और महासचिव हरपाल सिंह समरा ने बताया कि राज्य में पटवारियों के एक तिहाई पद रिक्त पड़े हुए हैं, जिन्हें भरने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। पंजाब के 12 हजार से अधिक गांवों के काम की जिम्मेवारी करीब 4 हजार पटवारियों के कंधों पर है। एक-एक पटवारी को तीन पटवारियों का काम देखना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे हालतों में पटवारी अपनी ड्यूटी वाले गांव के अतिरिक्त दो से तीन गांवों की जमीनों का काम देखता है। इसके चलते पटवारी लगातार बोझ के तले दबे रहते हैं। इसके चलते कुछ एक पटवारी तो मानसिक दवाब में चले गए। उन्होंने कहा कि सरकार नए पटवारियों की भर्ती करें तो उन्हें राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पटवारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब कानूगो और गांवों के नंबरदार भी उनके साथ खड़े हो गए हैं और रोष प्रदर्शन का हिस्सा बनने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed