{"_id":"619e6506c26fcd03852613ee","slug":"patwari-caught-red-handed-taking-bribe-of-10-thousand-rupees-gurdaspur-news-pkl434001466","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार रुपये की रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार रुपये की रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। विजिलेंस विभाग गुरदासपुर की टीम की ओर से सरकार की ओर से गरीबों को दिए जा रहे 5 मरला प्लाट की अलाटमेंट लेटर और कब्जा देने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए समिति पटवारी दीनानगर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पटवारी को बीडीपीओ दफतर दीनानगर से गिरफ्तार किया गया है। पटवारी की ओर से शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की मांग की गई थी।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी विजिलेंस प्रेम कुमार ने बताया कि मोहन लाल पुत्र करतार चंद निवासी गांव डीडा सैनियां तहसील दीनानगर की शिकायत पर यह कारवाई की गई है। जिसने बुधवार को उन्हें बताया कि उसे डीडा सैनिया में 5 मरला प्लाट अलाट हुआ था। जिसका अलाटमेंट लेटर और कब्जा देने के एवज में ब्लाक दीनानगर में तैनात समिति पटवारी निशान सिंह ने उनसे 35 हजार रुपये की मांग की। 22 नवंबर को उसने 10 हजार रुपये मौके पर पटवारी को दिए और बकाया 25 हजार रुपये की अदायगी दो किश्तों में तय की। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है, जिसके कारण उसने बुधवार को विभाग से संपर्क किया। जिसकी वजह से इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह ने टीम के साथ जाकर पटवारी को 10 हजार रुपये रंग लगे नोटों के साथ बीडीपीओ दफतर दीनानगर से गिरफ्तार किया गया।