फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   patient died, protest, negligency, tataran

गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत का आरोप

Thu, 26 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/ तरनतारन
ब्यूरो,अमर उजाला/ तरनतारन Updated Thu, 26 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
patient died, protest, negligency, tataran
11 मई को एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग कर कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
कस्बा ढोटियां स्थित ढिल्लों अस्पताल में गांव कोट मोहम्मद खां निवासी 42 वर्षीय जगमेल सिंह की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत गलत इंजेक्शन लगाने से हुई है। परिजनों ने अस्पताल का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। गांव कोट मोहम्मद खां निवासी जगमेल सिंह पुत्र सुंदर सिंह की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें कस्बा ढोटियां के ढिल्लों अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने उपचार शुरू कर उसे इंजेक्शन दिया। इसके बाद से जगमेल की तबीयत और बिगड़ गई। जगमेल सिंह के परिजनों को जब मालूम हुआ कि डॉक्टर से गलत टीका लग गया है तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद डॉक्टर ने मरीज को एंबुलेंस में डाल अमृतसर रेफर कर दिया गया। जगमेल सिंह की मौत होते ही परिजनों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने ढिल्लों अस्पताल के बाहर शव रखकर धरना लगा दिया।

जम्हूरी किसान सभा के नेता मंजीत सिंह कोट मोहम्मद खां, जस्सा सिंह पलासौर, गुरदेव सिंह, जसवंत सिंह, हरजीत सिंह, राम सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं है। पहले भी यहां इलाज के दौरान कई मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतक जगमेल सिंह के भाई गुरमेल सिंह, लखमिंदर सिंह, जगतार सिंह व पत्नी गुरमीत कौर ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने थाना सरहाली के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह औलख, पुलिस चौकी नौशहरा पन्नुआं के प्रभारी एएसआई मनप्रीत सिंह को मौके पर भेजा। उन्होंने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर ढिल्लों अस्पताल के डॉक्टर जेएस ढिल्लों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डॉक्टर जेएस ढिल्लों का दावा है कि यह अस्पताल मरीजों को तरह-तरह की सुविधाएं प्रदान करता है और जहां का स्टाफ भी क्वालीफाई है। जगमेल सिंह के उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed