फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Patiala defeats Malwa ten wickets AGA Gold Cup Under- 19 Kickrate tournament held

पटियाला ने मालवा को दस विकेट से हराया, एजीए गोल्ड कप अंडर- 19 किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन

Tue, 09 Feb 2021 07:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Patiala defeats Malwa ten wickets AGA Gold Cup Under- 19 Kickrate tournament held
अमृतसर। अमृतसर गेम्स एसोसिएशन (एजीए) द्वारा आयोजित एजीए गोल्ड कप (अंडर-19) क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में पटियाला हीरोज ने मालवा हीरोज को हराया। वहीं, दूसरे मैच में अमृतसर ने माझा हीरोज की धूल चटाई। अमनदीप क्रिकेट अकादमी के मैदान में खेले गए पहले मैच में मालवा हीरोज की टीम 17 ओवरों में सिर्फ 45 रन ही बना पाई। पटियाला हीरोज के गेंदबाज एकमजोत ने चार ओवरों में केवल एक रन देकर चार विकेट चटकाए। गेंदबाज जस ने 14 रन देकर दो विकेट चटकाए। पटियाला की टीम ने 46 रनों का लक्ष्य सात ओवरों में बिना किसी विकेट को खोए पा लिया।
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज जस ने 25 और आदब ने 14 रन बनाए। जीत से साथ पटियाला को सात अतिरिक्त रन मिले। गेंदबाज एकमजोत कौर को मैन ऑफ दा मैच दिया गया। वहीं, गांधी ग्राउंड में खेले गए दूसरे मैच में अमृतसर टीम ने 40 ओवर में चार विकेट खोकर 326 रन बनाए। माझा हीरोज की टीम 91 रन बनाकर ढेर हो गई। अमृतसर टीम को विजेता घोषित किया गया। सार्थक शर्मा ने 126 गेंदों में 134 रन बनाए। तरनबीर सिंह ने 78 रनों का योगदान दिया। मालवा हीरोज की टीम के गेंजबाज मनरूप सिंह को 7.3 ओवरों में 20 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट करने पर मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed