फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pakistan team, nia team, pathankot attack, investigation, pathankot

पाकिस्तानी टीम आज एयरबेस पर करेगी जांच

Mon, 28 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 28 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
pakistan team, nia team, pathankot attack, investigation, pathankot
पठानकोट सिविल अस्पताल के शवगृह के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
एयरबेस आतंकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की टीम मंगलवार को यहां पहुंचेगी। टीम सिविल अस्पताल में रखे आतंकियों के शव को भी देख सकती है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को एनआईए की एक टीम ने सिविल अस्पताल का दौरा कर आतंकियों के शवों का जायजा लिया। डीसी का कहना तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी आफिशियल तौर पर पाक टीम का रूट नहीं बताया गया है। अधिकारियों सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन टीम मंगलवार की सुबह एयरबेस पर पहुंचेगी। वहां वह पहले उस जगह का निरीक्षण करेगी जहां से आतंकी एयरबेस में दाखिल हुए थे। इसके बाद आतंकियों की मुठभेड़ वाले स्थान का निरीक्षण करेगी। यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है टीम सिविल अस्पताल में रखे आतंकियों के शवों का भी निरीक्षण कर सकती है। फिलहाल अभी तक इस संबंध में अस्पताल प्रंबधन के पास कोई सूचना नहीं है।

वहीं एनआईए टीम ने सोमवार को अस्पताल के शवगृह में में रखी आतंकियों की लाशों का एक बार फिर से निरीक्षण किया। साथ ही साथ आतंकियों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से मुलाकात की। एसएमओ डॉ भूपिन्द्र सिंह ने बताया एनआईए टीम आतंकियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को एक बार फिर से चेक किया है। पाकिस्तानी टीम भी कल जांच के लिए आ सकती है। अस्पताल ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


डीसी अमित कुमार ने कहा कि एयरफोर्स अथॉरिटी ने हमें पाकिस्तानी जांच टीम के आने के बारे में 24  मार्च को सूचित कर दिया था। अभी तक हमें किसी तरह की कोई भी आफिशियली रूट नहीं मिला है। दिल्ली से टीम चंडीगढ़ आएगी और इसके बाद ही यहां आने के संबंध पूरा पता चल सकेगा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं पाकिस्तान जांच टीम के दौरे को मात्र औपचारिकता का नाम देते हुए पूर्व सैनिक सागर सिंह सलारिया ने कहा कि यह खानापूर्ति और एक राजनीकि स्टंट है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका की ओर से बनाया गया दबाव है।  यह समय और पैसे की बर्बादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed