फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistan government order payment in dollars on visit Gurudwaras on Vaisakhi festival

पाकिस्तान सरकार का आदेश: वैसाखी पर्व पर गुरुधामों के दर्शन करने आएं तो पेमेंट डाॅलर में ही करें

Tue, 08 Apr 2025 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:12 AM IST
सार

वैसाखी पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं को बस किराए के तौर पर 60 यूएसए डाॅलर (4920 भारतीय रुपये) पाकिस्तानी करेंसी लाने को कहा गया है। 
 

विज्ञापन
Pakistan government order payment in dollars on visit Gurudwaras on Vaisakhi festival
डॉलर बनाम रुपया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी ओकाफ बोर्ड ने वैसाखी पर्व के मौके पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अमेरिकी डॉलर में ही पेमेंट करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में पाकिस्तान पहुंचने वाले तीन हजार भारतीय श्रद्धालुओं को इस बार डाॅलर में ही पमेंट करनी होगी। यह आदेश पाकिस्तान ओकाफ बोर्ड के सचिव सैफउल्ला खोखर ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


आदेश में श्रद्धालुओं को भारत-पाकिस्तान की करेंसी के बजाय डाॅलर लाने को कहा गया है। वैसाखी पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं को बस किराए के तौर पर 60 यूएसए डाॅलर (4920 भारतीय रुपये) पाकिस्तानी करेंसी लाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


खोखर ने कहा कि भारतीय करेंसी को पाकिस्तानी करेंसी में बदलने में सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, इसलिए श्रद्धालु पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले ही अपने साथ न्यूनतम 60 यूएसए डाॅलर लाएं अन्यथा उन्हें प्रवेश के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान सरकार के इन आदेशों से श्रद्धालुओं विशेषकर बर्जुगों को करेंसी एक्सचेंज करवाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। देश के विभिन्न राज्यों से अटारी सीमा मार्ग से तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं हर साल वैसाखी के मौके पर पाकिस्तान जाते हैं। इनमें वृद्ध, बच्चे व महिलाएं भी शामिल होते हैं। 


वृद्धों व महिलाओं के लिए यहां गुरुनगरी में आकर करेंसी तब्दील करवाना काफी कठिन होता है। पाकिस्तान सरकार को डाॅलर के दिन प्रतिदिन बढ़ते मूल्य का प्रयत्क्ष-अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलता है। ज्यादा से ज्यादा विदेशी मु्द्रा विशेषकर डाॅलर हासिल होने से पाकिस्तान सरकार के अमेरिका से व्यापारिक संबंध भी मजबूत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed