फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistan drone reappears border Gurdaspur BSF jawans LMG

गुरदासपुर में सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तान का ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने एलएमजी से किए पांच फायर

Wed, 21 Oct 2020 08:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Pakistan drone reappears border Gurdaspur BSF jawans LMG
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर थाना कलानौर के अधीन पड़ती बीओपी कमलजीत पर बुधवार को फिर पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। सतर्क बीएसएफ के जवानों ने एलएमजी से ड्रोन पर पांच फायर किए। फायरिंग होते ही ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया। बीएसएफ डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह पौने पांच बजे बीओपी कमलजीत पर जवानों ने ड्रोन की हरकत देखी। इस पर जवानों ने ड्रोन पर एलएमजी से पांच फायर किए। इससे ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन पाकिस्तानी बीओपी महोब्बत शहीद के काफी करीब से उड़ा था। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ ही दिनों में यह पांचवीं घटना है, जिसमेें पाकिस्तान की ओर से भारत में रेकी करने की लिए ड्रोन भेजा गया। सरहद पर तैनात बीएसएफ जवानों की फायरिंग पर ड्रोन को वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed