फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Order to Chief Khalsa Diwan Members should drink Amrit in 41 days will not color beard Sri Akal Takht

चीफ खालसा दीवान को आदेश: 41 दिन में अमृतपान करें सदस्य, दाढ़ी को नहीं लगाएंगे कलर; श्री अकाल तख्त पर हुई पेशी

Tue, 22 Jul 2025 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:36 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त ने हिदायत दी है कि चीफ खालसा दीवान के जो सदस्य अपनी दाढ़ी को कलर लगाते हैं, वह कलर लगाना बंद करें और जिन सदस्यों ने अपनी दाढ़ी पर कुंडल बनवाए हुए हैं वह कुंडल भी ठीक करवा कर अकाल तख्त पर माफी मांगेंगे।

विज्ञापन
Order to Chief Khalsa Diwan Members should drink Amrit in 41 days will not color beard Sri Akal Takht
श्री अकाल तख्त पर पहुंचे चीफ खालसा दीवान के सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेशों पर पेश हुए चीफ खालसा दीवान के सदस्यों ने अपनी शिकायत संबंधी स्पष्टीकरण दिया। इस दौरान जत्थेदार श्री अकाल तख्त कुलदीप सिंह ने चीफ खालसा दीवान के सभी सदस्यों को सख्त आदेश दिए। एक सितंबर तक चीफ खालसा दीवान के सभी सदस्य अमृतपान करेंगे। जिन चीफ खालसा दीवान सदस्यों ने अभी तक अमृत पान नहीं किया है, वह 41 दिनों के भीतर अमृत पान करेंगे। 
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त ने हिदायत दी है कि चीफ खालसा दीवान के जो सदस्य अपनी दाढ़ी को कलर लगाते हैं, वह कलर लगाना बंद करें और जिन सदस्यों ने अपनी दाढ़ी पर कुंडल बनवाए हुए हैं वह कुंडल भी ठीक करवा कर अकाल तख्त पर माफी मांगेंगे। अगर कोई सदस्य अमृतधारी नहीं बनता और श्री अकाल तख्त के आदेशों को नहीं मानता तो उसकी सदस्यता चीफ खालसा दीवान से रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed