फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Operation Vigil in the district to crack down on criminals

Amritsar News: अपराधियों पर शिकंजा कसने को चलाया जिला में ऑपरेशन विजिल रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में की गहन छानबीन

Wed, 10 May 2023 06:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 10 May 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Operation Vigil in the district to crack down on criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। डीजीपी की हिदायतों पर नशा तस्करों और अपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को जिला में ऑपरेशन विजिल चलाया गया। एडीजीपी अनीता पुंज के नेतृत्व में डीसीपी वत्सलां गुप्ता और एनआरआई जोनल के एआईजी जगजीत सिंह वालिया ने रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में गहन छानबीन की। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और सनिफर डॉग की मदद से लगेज की चेकिंग की गई।

इसी तरह एडीसीपी सिटी वन-1 डा. मेहताब सिंह के नेतृत्व में एसीपी सुरिंदर सिंह, एसीपी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस की स्वेट टीमों ने पैरा मिलट्री फोर्स के साथ मिलकर शहर में हाल गेट, हेरिटेज स्ट्रीट, लोहगढ़ गेट और आसपास के इलाके में रोड मार्च निकाला गया। वहीं एसीपी वरिंदर सिंह खोसा के नेतृत्व में रंजीत एवेन्यू थाना, मजीठा रोड थाना की पुलसि ने ट्रिलियम मॉल के ड्यूटी कर्मचारियों के साथ सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।
विज्ञापन


एसीपी खोसा ने ट्रिलियम के सुरक्षा अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा गया और जरुरत पड़ने पर तुरंत पुलिस के साथ संपर्क करने की भी सलाह दी। इसके अलावा ट्रिलियम मॉल के कर्मचारियों और पुलिस की तरफ से रेपिड इंफरमेशन एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (आरआईसीएन) के तहत उनके मोबाइल फोन नंबर लेकर ग्रुप बनाया गया, ताकि जरुरत पड़ने पर आसानी से संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed