{"_id":"658dc68c6158fa8830b88fa323d1fd48","slug":"online-sale-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद की आनलाइन बिक्री बंद करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसाद की आनलाइन बिक्री बंद करने का आदेश
अमृतसर
Updated Sun, 05 Jan 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के शहर बंगलूरू से गुंजन मल्ल नामक व्यक्ति द्वारा इंटरनेट पर पिन्नी प्रसाद की बिक्री पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि यह बिक्री गैर मर्यादित और पंथ परंपरा के विपरीत सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार होने के नाते वे इसे गंभीर मामला मानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने प्रसाद का अपमान करते हुए इसकी बिक्री से कौम की भावना आहत की है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ को चाहिए कि इस कारोबार में शामिल व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
जत्थेदार ने यह भी आदेश दिया है कि प्रसाद बिक्री वाली वेबसाइट से श्री हरमंदिर साहिब और श्री गुरु नानक देव की लगाई गई तस्वीर तुरंत हटाया जाए ।