फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One man arrest with one pistol and 2 cartridge

पिस्तौल सहित एक युवक काबू, 2 कारतूस बरामद

Thu, 03 Feb 2022 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
One man arrest with one pistol and 2  cartridge
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मजीठा रोड स्थित 88 फुट रोड पर नाकेबंदी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 2 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी पी एस विर्क ने कहा कि गिरफ्तार किया गया यह युवक लोहड़ी वाले दिन गोली मार एक व्यक्ति की हत्या किए जाने के मामले में शामिल था।
विज्ञापन

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस पीएस विर्क ने बताया कि पुलिस ने मजीठा रोड स्थित 88 फुट रोड पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा 2 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी की पहचान 88 फुट रोड स्थित किरपाल कालोनी निवासी जसकरण सिंह उर्फ जैंटी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि यह आरोपी लोहड़ी वाले दिन हमले के बाद हुई एक युवक की हत्या में भी पुलिस को वांछित था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को सतनाम सिंह के बयान पर उनके लड़के गुरसेवक सिंह को गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में नवदीप सिंह उर्फ डिंपल तथा उसके सगे भाई अर्शदीप सिंह उर्फ लक्की के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया था। 16 जनवरी को गुरसेवक सिंह की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर यह मामला हत्या में तबदील कर दिया गया था। पुलिस ने 18 जनवरी को नवदीप सिंह उर्फ डिंपल को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में माना कि वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल जसकरण सिंह उर्फ जैंटी का था। वारदात के बाद जैंटी मौके से पिस्तौल और खोल लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed