{"_id":"63d39cbf680d4f2fca64c3e0","slug":"one-died-in-fire-broke-out-in-building-in-amritsar-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: शॉर्ट सर्किट से इमारत में लगी आग, जिंदा जला अधेड़, एक ने छत से कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: शॉर्ट सर्किट से इमारत में लगी आग, जिंदा जला अधेड़, एक ने छत से कूद कर बचाई जान
Fri, 27 Jan 2023 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 27 Jan 2023 03:13 PM IST
सार
आग एक दम इतना भीषण रूप धारण कर गई कि फायर ब्रिगेड को करीब 6 घंटे आग पर काबू पाने में लग गए। इमारत गलियों के अंदर थी जहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने में मुशिकल हुई।
विज्ञापन
अमृतसर में इमारत में लगी आग।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब जी के पास स्थित चौक बाबा साहिब क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पुरानी इमारत को लगी आग के दौरान एक व्यक्ति जिंदा जल गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय परमजीत के रूप में हुई है। इमारत को आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इमारत में दो मनियारी की दुकानें थीं और दो कमरे दुकानों के ऊपर छत पर भी बने थे। यहां पर परमजीत सिंह और उनका बेटा सो रहे थे। आग सुबह करीब साढे़ तीन बजे लगी। बताया जा रहा है कि परमजीत सिंह जल्दी से कमरे से निकल कर नीचे नहीं आ पाया और झुलसने से उसकी मौत हो गई है। जबकि उसी कमरे में सो रहे उसके बेटे ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परमजीत सिंह अपने बेटे के साथ बाबा साहिब चौक में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। गुरुवार को दुकान बंद कर वह दुकान की पहली मंजिल में बने घर में सोने चले गए। सुबह जब आग लगी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग तुरंत इकट्ठे हो गए और उन्हें किसी तरह नीचे उतारने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
लोगों ने दमकल विभाग को भी जानकारी दी लेकिन आग चारों तरफ भड़क चुकी थी। परमजीत के बेटे ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई लेकिन परमजीत खुद को नहीं बचा सके और वह घर के भीतर ही जल गए। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि आग दुकान में लगी थी। फायर ब्रिगेड को करीब छह घंटे आग पर काबू पाने में लग गए। सुबह करीब दस बजे आग पर फायर ब्रिगेड की ओर से काबू पाया गया। इमारत गलियों के अंदर थी यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचना मुश्किल था।
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को श्री हरमंदिर साहिब जी के सरोवर से भी पानी लेना पड़ा। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर शिवदर्शन ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है।