फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One and a half lakh rupees cheated in the name of police, two accused named

Amritsar News: पुलिस के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये, दो आरोपी नामजद

Sun, 08 Sep 2024 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees cheated in the name of police, two accused named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हेरोइन तस्कर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से बचाव करने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगने के आरोप में थाना चाटीविंड पुुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान भगतपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह और सुखजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस शिकायत में भगतपुरा निवासी बिक्रम सिंह ने बताया कि चाटीविंड के एसएचओ शमशेर सिंह ने कुछ दिन पहले उसके भाई जसपाल सिंह के घर पर दबिश दी थी। क्योंकि जसपाल सिंह नशा तस्करी के केस में पुलिस को वांछित है। इस बीच गांव के ही जुगराज सिंह के भी घर पर भी दबिश हुई। लेकिन दोनों ही पहले ही भाग निकले थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी गुरप्रीत सिंह और सुखजिंदर सिंह के साथ हो गई। इन दोनों ने बताया कि उनकी एसएचओ से अच्छी जान-पहचान है और वह पुलिस की कार्रवाई को रूकवा सकते हैं। इसके लिए पुलिस के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। किसी तरह से उन्होंने इंतजाम कर आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये अदा कर दिए। बावजूद इसके पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश हुई। उन्होंने सारी बात थाना प्रभारी को बताई तो उसने पैसों वाली किसी भी बात से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस के नाम पर ठगी करने का केस दर्ज कर लिया है और पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed