फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   on Pakistan Professor research Guru Nanak Bani Congratulations to Kalyan Singh

गुरु नानक बानी पर शोध करने पर एडवोकेट धामी ने पाकिस्तान के प्रो. कल्याण सिंह को बधाई दी

Tue, 22 Feb 2022 10:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
on Pakistan Professor research Guru Nanak Bani Congratulations to Kalyan Singh
अमृतसर। एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पाकिस्तान में रहने वाले युवा प्रो. कल्याण सिंह द्वारा गुरु नानक बानी पर शोध कार्य मुकम्मल करने पर उन्हें बधाई दी है। पाकिस्तान के युवा सिख प्रो. द्वारा गुरु नानक बानी पर पीएचडी मुकम्मल करने पर एडवोकेट धामी ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख गुरु साहिबान की फिलासफी का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. कल्याण सिंह की ओर से अपनी खोज का दायरा पहले पातशाही जी की बानी पर आधारित रखना इसी दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में स्थित श्री ननकाना साहिब की धरती से पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का आगमन और उनके द्वारा गुरुबानी के जरिये पूरी मानवता को दिया गया सच का संदेश विश्व के धार्मिक इतिहास में बड़े महत्व वाला है, जिसके प्रचार प्रसार की आज बहुत जरूरत है।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी की गुरुबानी में दिए संदेश को अपनी शोध का हिस्सा बनाकर अकादमिक स्तर पर जो कार्य किया है वह सराहनीय और प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस सिख युवा के उद्यम से निसंदेह अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed