फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   NRI Malkit murder case: Two accused arrested with five pistols

एनआरआई मलकीत हत्याकांड : पांच पिस्टल समेत दो आरोपी काबू

Sun, 09 Nov 2025 12:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
NRI Malkit murder case: Two accused arrested with five pistols
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जिला देहाती पुलिस ने एनआरआई मलकीत सिंह की हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच पिस्टल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान गांव धारीवाल निवासी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम और गांव सैसरा कलां निवासी करणबीर सिंह के रूप में हुई है। बिक्रमजीत खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ा हुआ है।
आरोपियों से एक विदेशी .30 बोर पीएक्स5 पिस्टल, एक .30 बोर पिस्टल, एक विदेशी .45 बोर पिस्टल, एक .32 बोर पिस्टल, एक रिवॉल्वर और 20 कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि बिक्रमजीत खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़ा हुआ है और उसका आपराधिक इतिहास है। वह 2018 में रजा सांसी स्थित एक धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि उसने विदेशी हैंडलरों के कहने पर पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगवाए थे। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिक्रमजीत को गांव धारीवाल के गुरुद्वारा साहिब के पास से और उसके खुलासे पर करणबीर को कुकरांवाला के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है। जल्द और भी गिरफ्तारियां व बरामदगी संभव है। इस संबंध में थाना रजा सांसी में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि उक्त आरोपियों ने एक महीना पहले इटली से आए मलकीत सिंह की कुछ दिन पहले गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय मलकीत सिंह अपने खेतों में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed