फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   nri loot batala

एनआरआई दंपति की मारपीट करने के बाद सोने के जेवरात और

Wed, 24 Jul 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
nri loot batala
आस्ट्रिया में रह रहे भाई के पैसों के लेनदेन की पुरानी रंजिश को लेकर गांव संदलपुर के रहने वाले उसके व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों से मिलकर विरोधी पक्ष के एक एनआरआई दंपती की कार की पहले तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावर दंपति की मारपीट करने के बाद एनआरआई महिला से सोने के जेवरात और गाड़ी में पड़े 10 हजार यूरो (8 लाख रुपये भारतीय करेंसी) हथियारों के बल पर छीन कर फरार हो गए। वहीं थाना रंगड नंगल पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई एवं जांच अधिकारी सविंदर सिंह ने बताया कि मामला एनआरआई महिला सुखविंदर कौर संधु के बयान पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आस्ट्रिया में दोनों पक्षों में पैसों के लेन देन को लेकर पुरानी रंजिश है। इसके चलते हमलावरों ने एनआरआई दंपती पर हमला किया है। एएसआई ने बताया कि मामले में नामजद मुख्य आरोपी रंधीर सिंह निवासी गांव संदलपुर का भाई खुशवंत गोराया आस्ट्रिया में रहता है और करीब तीन-चार साल पहले आस्ट्रिया के ही रहने वाले मनजीत सिंह संधू के पास ड्राइवर के तौर पर काम करता था। आस्ट्रिया में मनजीत सिंह संधू और रंधीर के भाई के बीच पैसों को लेकर कोई विवाद हो गया था। 2017 में मनजीत सिंह संधू के खिलाफ एनआरआई सेल में रंधीर ने शिकायत दे दी कि मनजीत सिंह उनके पैसे नही दे रहा। इसके बाद गुरदासुपर के एनआरआई सेल में करीब साढ़े तीन लाख रुपये में दोनों पक्षों के बीच पैसों का विवाद समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मनजीत सिंह संधू की पत्नी सुखविंदर कौर संधू ने बताया है कि वह इन दिनों आस्ट्रिया से अपने गांव सेखवां आए हुए हैं। वह अपने परिवार समेत गांव सेखवां से बटाला को जा रहे थे। गांव चाहल कलां के पास रंधीर सिंह अपने करीब 15 साथियों के साथ तीन कारों में आया। पहले तो हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़े और बाद में उसके पति मनजीत सिंह संधू की मारपीट करने लगे। एएसआई ने बताया कि सुखविंदर कौर संधू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि हमलावरों ने उनको गनप्वांइट पर उससे 14 तोले सोने के जेवरात और 10 हजार यूरो (8 लाख रुपये) छीन कर फरार हो गए। एएसआई ने बताया कि रंधीर सिंह समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed