{"_id":"682b3bdf7866cfd8dc087226","slug":"no-one-can-even-think-of-attacking-sri-harmandir-sahib-sgpc-amritsar-news-c-16-1-pkl1066-713977-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला करने की कोई सोच भी नहीं सकता: एसजीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला करने की कोई सोच भी नहीं सकता: एसजीपीसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने श्री हरिमंदिर साहिब पर मिसाइल हमले के प्रयास को वायुसेना की ओर से नाकाम करने के सेना के बयान पर असहमति जताई है। एसजीपीसी के महासचिव कुलवंत सिंह ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला करने की कोई सोच भी नहीं सकता, चाहे वह पाकिस्तान की सेना ही क्यों न हो। श्री गुरु राम दास जी के इस पवित्र स्थान पर लोगों को जीवन मिलता है। यहां पर कोई हमला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इस समाचार के बाद लगातार श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। संगत को घबराने की जरूरत नहीं है।
वहीं, ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सचिन मेहता, हिंदू महासभा मूवमेंट इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजविंदर राजा और हिंदू स्टूडेंटस फेडरेशन के अध्यक्ष विकास बेरी ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों को बेनकाब किया जाना जरूरी है, जो सेना ने किया है। आईएसआई लगातार सिखों और हिंदुओं के बीच मनमुटाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है।