फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   No effect of bandh in gurdaspur, markets remain open

गुरदासपुर में बंद का कोई असर नही, रोजमर्रा की तरह खुले रहे बाजार

Sat, 25 Jan 2020 08:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
No effect of bandh in gurdaspur, markets remain open
शहर में खुली दुकानें - फोटो : GURDASPUR
विभिन्न संगठनों द्वारा केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालने के तहत दी गई बंद की काल को शहर में समर्थन नहीं मिला। शहर के बाजार रोजमर्रा की खुले रहे। इस मौके पर सर्वप्रथम सिख संगठन तथा अन्य समुदाय के लोगों के साथ तिबड़ी रोड पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित हुए। इसके बाद वहां से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालते हुए रास्ते में खुली दुकानों के मालिकों को हाथ जोड़कर उनका समर्थन करने की अपील की गई। रोष मार्च हनुमान चौक लाइब्रेरी चौक डाकखाना चौक पुरानी सब्जी मंडी चौक से होता हुआ परशुराम चौक में पहुंचा जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
इस प्रर्दशन के चलते पुलिस ने शहर में बेहद पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। जिसका मुख्य कारण गुरदासपुर में राज्य स्तरीय होने वाले गणतंत्र दिवस पर पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर का आगमन था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस की ओर से पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाजारों में जाने से मना किया था ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed