फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Nirmal Singh Kahlon cremated in his native village Dadujodh

निर्मल सिंह काहलों का उनके पैतृक गांव दादूजोध में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 17 Jul 2022 05:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Nirmal Singh Kahlon cremated in his native village Dadujodh
पंजाब पुलिस की टुकड़ी हवाई फायर कर सलामी देती हुई। - फोटो : GURDASPUR
बटाला। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के सीनियर टकसाली अकाली नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के शनिवार को हुए देहांत के बाद रविवार को फतेहगढ़ चूड़ियां में उनके पैतृक गांव दादूजोध में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार सिख मर्यादा के अनुसार किया गया। इस अंतिम विदायी यात्रा में शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, आप नेता और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, लखबीर सिंह लोधीनंगल, बीबी जागीर कौर, सुच्चा सिंह लंगाह, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, फतेहजंग सिंह बाजवा समेत कई राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर निर्मल सिंह काहलों की देह को मुखाग्नि उनके दोनों बेटों ने दी। इस दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने हवाई फायर करके स्वर्गीय निर्मल सिंह काहलों को सलामी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंचे पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि माझा की धरती ने एक सूझवान और पढ़े लिखे नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि आज के युग में पढ़े लिखे एवं समझदार सियासतदानों की बहुत ही जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिअद (बादल) की ओर से निर्मल सिंह काहलों को अपने जीवनकाल में जो भी जिम्मेदारियां दी गईं, उन्होंने बखूबी निभाई। आज वह पंजाब सरकार की तरफ से श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल की प्रथम कतार के लीडर थे।
विज्ञापन

शिअद बादल की सरकार के समय जो उन्हें पंजाब विधानसभा का स्पीकर बनाया गया था, वह वास्तव में ही इस पद के काबिल थे। उनकी पार्टी को वह घाटा हुआ है, जो कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। बता दें कि शनिवार को 79 वर्षीय निर्मल सिंह काहलों का इलाज के दौरान अमृतसर के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। निर्मल सिंह काहलों पंजाब में शिरोमणि अकाली दल बादल की सरकार में 1997-2002 तक ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री थे। इसके बाद दोबारा 2007 -2012 में जब शिरोमणि अकाली दल बादल की पंजाब में सरकार आई तो निर्मल सिंह काहलों पंजाब विधानसभा के स्पीकर बनाए गए थे।

फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव दादूजोध में चिता को मुखाग्नि देते उनके बेटे रविकरण सिंह काहलों।

फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव दादूजोध में चिता को मुखाग्नि देते उनके बेटे रविकरण सिंह काहलों।- फोटो : GURDASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed