{"_id":"b4fc3ac768e40d315aada4d86e14c25a","slug":"nia-team-reach-home-sp-salwinder-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सलविंदर के घर पहुंची एनआईए टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सलविंदर के घर पहुंची एनआईए टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आई एनआईए टीम सोमवार दोपहर को पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले से पहले अगवा किए गए एसपी सलविंदर सिंह के जयसिंह चौक स्थित आवास पर पहुंची। उनके साथ थाना सी डिवीजन पुलिस के दो अधिकारी भी थे। उन्हें घर के बाहर खड़ा कर दिया गया।
एनआईए टीम के सदस्यों ने एसपी सलविंदर की पत्नी किरण बीर कौर, बेटी रमणप्रीत कौर, बेटे हरमणदीप सिंह से एक घंटा पूछताछ की। उनसे पूछताछ के बाद टीम ने मोहल्ले के कुछ लोगों से सलविंदर सिंह के अतीत के बारे में पूछा। देर शाम टीम अमृतसर से रवाना हो गई। रवाना होने से पहले जब एनआईए टीम से जांच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए टीम के हाथ कुछ ठोस सबूत लगे हैं। इन सबूतों के आधार पर सलविंदर सिंह का कई ड्रग तस्करों से संबंध होने की बात सामने आ रही है।