फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   NIA begins investigation of Shaurya Chakra winner Balwinder Singh Sandhu murder case, Tarn Taran

एनआईए ने शुरू की शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड की जांच

Sat, 30 Jan 2021 07:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
NIA begins investigation of Shaurya Chakra winner Balwinder Singh Sandhu murder case, Tarn Taran
तरनतारन। शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की 16 अक्तूबर, 2020 को हुई हत्या के मामले की जांच नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुरू कर दी है। एसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में शनिवार को पांच सदस्यीय टीम ने संधू के परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस रिमांड पर लिए खालिस्तान समर्थक इंद्रजीत सिंह को अपनी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 27 जनवरी को बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपी थी। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरदयाल सिंह मान की अगुवाई में तीन सदस्यीय स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की थी। इसमें तरनतारन जिले के एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले व सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी राजबीर सिंह को शामिल किया गया था। एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए शौर्य चक्र विजेता के परिवार ने सीबीअईइ जांच के लिए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में दिसंबर में याचिका दायर की थी। इस पर 23 फरवरी को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

एसआईटी की जांच से असहमति जताते हुए पीड़ित परिवार ने दावा किया था कि हत्याकांड के पीछे आतंकी संगठनों का हाथ है। हालांकि, पुलिस इसे निजी रंजिश व गैंगस्टरों के साथ जोड़कर देखती रही थी। एनआईए की पांच सदस्य टीम शनिवार को भिखीविंड पहुंची। टीम में दो डीएसपी, एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी शामिल है। टीम ने बलविंदर सिंह की पत्नी जगदीश कौर, भाई गुलशनदीप सिंह व दोनों बेटों गगनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह से जानकारी जुटाई। टीम ने बाद में पांच दिन के रिमांड पर चल रहे रैशियाणा के रहने वाले खालिस्तान समर्थक इंद्रजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed