फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Neem Sas Kutni Film team bowed at Sachkhand Sri Harmandir Sahib

नीं मै सस कुटनी फिल्मी की टीम सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में हुई नतमस्तक

Wed, 27 Apr 2022 10:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Neem Sas Kutni Film team bowed at Sachkhand Sri Harmandir Sahib
अमृतसर। पंजाबी कामेडी फिल्म नीं मै सस कुटनी की स्टार कास्ट बुधवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंची। 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म के अदाकार महताब विर्क और अदाकारा तनवी नागी और फिल्म की बाकी टीम के सदस्यों ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद पवित्र गुरुबाणी का कीर्तन सर्वण किया।
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद फिल्म के अदाकार महताब विर्क ने बताया कि फिल्म के टाइटल को लेकर महिला कमीशन की चेयरमैन मनीषा गुलाटी ने ऐतराज जताया था। उसे अब वापस ले लिया गया है। महिला कमीशन की चेयरमैन ने यह ऐतराज फिल्म देखने के बाद वापस लिया। उन्होंने बताया कि यह एक घरेलू फिल्म है और परिवार के बीच बैठक कर देखने वाली है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को पता चलेगा कि पहले परिवार कैसे प्यार के साथ आपस में मिलजुल कर रहते थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 29 अप्रैल को जारी होने वाली इस फिल्म को जरूर देखें और इससे शिक्षा लेकर पुराने जमाने के परिवारों की तरह प्यार के साथ रहने का सभी को संदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed