फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   NCB raids a private hospital in Bhikhiwind, records of medicines summoned

Amritsar News: भिखीविंड के निजी अस्पताल में एनसीबी का छापा, दवाओं का रिकॉर्ड तलब

Sun, 01 Jun 2025 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
NCB raids a private hospital in Bhikhiwind, records of medicines summoned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तरनतारन स्थित भिखीविंड के एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। छह घंटे की जांच के दौरान एनसीबी के अधिकारियों को वहां कुछ नहीं मिला। लौटते समय एनसीबी ने अस्पताल प्रबंधन को समन देकर पेश होने को कहा है। प्रबंधन से अस्पताल का पिछले कुछ सालों का दवाओं का रिकाॅर्ड भी मंगवाया है। अस्पताल के मालिक और प्रबंधन मंगलवार को सारा रिकाॅर्ड लेकर एनसीबी के समक्ष पेश होंगे। आरोप है कि पहले से ही पकड़े गए नशीली दवाओं का कारोबार करने करने वाले व्यक्ति की फार्मा कंपनी से इस अस्पताल को नशीली दवाएं सप्लाई की गई थी। एनसीबी को आशंका है कि इस अस्पताल ने भी बढ़ी मात्रा में नशीली दवाएं ली थी। इस मामले में अमृतसर की फार्मा कंपनी के एक मालिक और दो अस्पतालों के दो डाॅक्टरों को एनसीबी गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि इस में कई अन्य आरोपी भूमिगत हैं। उनकी जमानत अर्जियां हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed