फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot Singh Sidhu is against SC and Hindu brotherhood - Majithia

एससी और हिंदू भाईचारे के विरोधी हैं नवजोत सिंह सिद्धू - मजीठिया

Fri, 04 Feb 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu is against SC and Hindu brotherhood - Majithia
अमृतसर के पूर्वी विधानसभा हलका में चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ने लगीं हैं। मजीठिया सिद्धू पर तो सिद्धू मजीठिया पर निशाने साध रहे हैं। सिद्धू ने जब मजीठिया को हराने की बात कही, तो इसके जवाब में शुक्रवार को उन्होंने सिद्धू को एससी और हिंदु भाईचारे का विरोधी करार दे दिया। उन्होंने गुरदासपुर के पूर्व जिला प्रधान सहित कई कांग्रेसी वर्करों को शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया। इस अवसर पर जिला प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का और लखबीर सिंह लोधीनंगल भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर बिक्रम मजीठिया ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे सिद्धू समाज को वर्गों में बांटना चाहते हैं। सिद्धू एससी भाईचारक सांझ के खिलाफ हैं। उनकी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ नफरत, वैर भावना और अनुसूचित जाति भाईचारे के खिलाफ होना सबके सामने है। सिद्धू इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कि एससी भाईचारे का एक नेता मुख्यमंत्री बन गया है। सिद्धू ने सीनियर एससी नेता महिंदर सिंह केपी का भी विरोध इसलिए किया था। उन्होंने कहा कि हिंदू भाईचारे में इसलिए भी रोष है कि सिद्धू ने पूर्व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ का अपमान किया है। सिद्धू अपनी हार सामने देखकर बौखला गया है। पूर्वी हलके के विकास पर बात करते हुए मजीठिया ने कहा कि हलके में एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है, लेकिन इसे पूरी तरह से अनदेखा किया गया। सिद्धू ने अपने 18 साल के राजनीतिक जीवन में हलके को ही अनदेखा नहीं किया बल्कि लोगों के साथ भी बुरा सलूक किया।
विज्ञापन

मजीठिया ने मुख्यमंत्री चन्नी पर बोलते हुए कहा कि गैर कानूनी माइनिंग के जरिये प्रदेश के संसाधनों की लूट करने में उनकी भूमिका के लिए उनके (चन्नी) के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चन्नी के भांजे हनी के घर से बरामद 10 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपया मुख्यमंत्री का ही है। हनी को तो सिर्फ पैसे इकट्ठा करने के लिए रखा गया था। ईडी को इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed