Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Changes to the transport portal have increased difficulties for vehicle buyers and sellers.

Amritsar News: परिवहन पोर्टल में बदलाव से वाहन खरीदारों-विक्रेताओं की बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 12 Nov 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Changes to the transport portal have increased difficulties for vehicle buyers and sellers.
आरसी ट्रांसफर में अब लग रहे तीन महीने, सरकारी फीस भी 1124 रुपये बढ़ी
विज्ञापन

ऑटो डीलर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र मॉडल लागू करने की मांग उठाई, 2011 से पहले के वाहनों का बैकलॉग भी अटका।
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब परिवहन विभाग के परिवहन पोर्टल में हालिया बदलावों से वाहन खरीदारों, विक्रेताओं और डीलर्स की परेशानी बढ़ गई है। पहले करीब एक सप्ताह में होने वाला आरसी ट्रांसफर अब तीन महीने तक में हो रहा है। वहीं, इस प्रक्रिया की सरकारी फीस भी 1124 रुपये बढ़ गई है।
अमृतसर कार बाजार एसोसिएशन के प्रधान संजय सागर गुप्ता और ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान जीएस बतरा ने बताया कि पहले फाइनेंस वाले वाहन की आरसी ट्रांसफर, हाइपोथिकेशन (एचपी) कैंसिलेशन और एचपी मेड की प्रक्रिया एक ही ट्रांजेक्शन में पूरी हो जाती थी। अब इन्हें अलग-अलग चरणों में बांट दिया गया है। इससे लोगों को बार-बार आरटीओ कार्यालय जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले इन प्रक्रियाओं के लिए कुल 5262 रुपये फीस लगती थी, जो अब बढ़कर 6386 रुपये हो गई है। पहले एजेंट या अन्य व्यक्ति अपने बैंक खाते से ऑनलाइन भुगतान कर सकता था, लेकिन अब खरीदार के खाते से ही भुगतान स्वीकार किया जा रहा है। नई गाड़ी की आरसी अप्रूवल के लिए एजेंसियों को आधार ऑथेंटिकेशन की सुविधा है, जबकि आम लोगों को आरसी ट्रांसफर, डुप्लीकेट आरसी और एड्रेस चेंज जैसी फेसलेस सेवाओं के लिए भी कार्यालय बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र मॉडल लागू करने की मांग
जीएस बतरा ने कहा कि महाराष्ट्र में खरीदार और विक्रेता आधार के जरिए ओटीपी सत्यापन कर वाहन ट्रांसफर कर सकते हैं। पंजाब सरकार को भी यह मॉडल अपनाना चाहिए, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


2011 से पहले के वाहनों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन नहीं
संजय सागर गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2011 से पहले पंजीकृत हजारों वाहनों का रिकॉर्ड अभी भी मैनुअल है। इनके बैकलॉग रिकॉर्ड की ऑनलाइन एंट्री की सुविधा नहीं होने से आरसी रिन्यू करवाने के लिए मालिकों को आरटीओ कार्यालय जाना पड़ता है। उन्होंने पुराने वाहनों का रिकॉर्ड डिजिटल करने और पोर्टल की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed