फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Naseeb Kaur, a farm labourer, has a change of fortune, winning a lottery worth 1.5 crore rupees.

Amritsar News: खेतों में मजदूरी करने वाली नसीब कौर की किस्मत बदली, डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगी

Tue, 09 Dec 2025 08:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Naseeb Kaur, a farm labourer, has a change of fortune, winning a lottery worth 1.5 crore rupees.
कोटकपूरा में गांव कोहरवाला के पास लूट वाली जगह पर जुटे ग्रामीण
फरीदकोट। जिले के सादिक इलाके के गांव सैदोके की रहने वाली नसीब कौर की किस्मत ने अचानक करवट ली। रोज खेतों में मजदूरी कर अपना और परिवार का गुजारा करने वाली नसीब कौर को पंजाब स्टेट मंथली बंपर लॉटरी में डेढ़ करोड़ रुपये का ईनाम लगा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार के लिए यह रकम किसी वरदान से कम नहीं है। नसीब कौर के चार बच्चे हैं। सभी शादीशुदा हैं जबकि उनके पति राम सिंह भी लंबे समय से मजदूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

राम सिंह पिछले चार साल से नियमित लॉटरी खरीदते रहे हैं लेकिन कभी कोई बड़ी रकम नहीं लगी। 6 दिसंबर की सुबह उन्होंने सादिक कस्बे के स्थानीय लॉटरी विक्रेता से 200 रुपये की मंथली बंपर टिकट अपनी पत्नी के नाम से खरीदी। शाम को आए नतीजों में यह टिकट बंपर का पहला ईनाम लेकर आई। लॉटरी लगने की खबर सुनते ही नसीब कौर और उनका परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा। गांव के लोग भी खुशी में शामिल होकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। नसीब कौर और राम सिंह ने बताया कि यह रकम उनके जीवन में बड़ी राहत लेकर आई है। उन्होंने कहा कि इस पैसे से वे अपने बेटे के लिए जमीन खरीदेंगे, ताकि उसकी जिंदगी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed