फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Narcotics, Bureau, heroin, arrest, Amritsar

नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ी 22 किलो हेरोइन

Sat, 26 Apr 2014 11:00 PM IST
अमृतसर।
अमृतसर। Updated Sat, 26 Apr 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
Narcotics, Bureau, heroin, arrest, Amritsar
स्पेशल नारकोटिक्स ब्यूरो अमृतसर ने चार तस्करों को 22 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मंडी में 110 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोपियों से दस लाख रुपये, एक पिस्टल और छह गोलियां भी बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह निवासी अवानखा, दविंदर सिंह उर्फ गाल्डी निवासी गांव अजरे चक्कर जिला गुरदासपुर, कुलदीप सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव हवेलियां और हरभजन सिंह निवासी गांव गाजी नंगल गुरदासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


नारकोटिक्स ब्यूरो के एआईजी मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चाराें आरोपी हेरोइन अन्य तस्करों के पास पहुंचाने के लिए इनोवा कार नंबर पीबी 14- सी -7600 में जा रहे हैं। आरोपियों को फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों में से जगजीत सिंह और दविंदर सिंह पुराने तस्कर हैं। ये दोनों कई सालों से तस्करी कर रहे हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। ये आरोपी भारत में पहुंची नशे की खेप हासिल कर आगे तस्करों तक पहुंचाते थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed