फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Nachattar Gill, head of SAD's IT cell and close aide of Majithia, arrested

Amritsar News: शिअद के आईटी सेल के अध्यक्ष व मजीठिया के करीबी नछत्तर गिल गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 08:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Nachattar Gill, head of SAD's IT cell and close aide of Majithia, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नछत्तर सिंह गिल को शनिवार को तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिल अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के काफी करीबी हैं। पुलिस उन्हें रंजीत एवेन्यू स्थित एक कैफे से गिरफ्तार कर ले गई। उस समय वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय अचानक पुलिस टीम कैफे में दाखिल हुई और सीधे गिल से पूछताछ शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। पुलिस ने कैफे का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है।
अभी आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस ने नछत्तर सिंह गिल को किस आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। यह भी जानकारी मिली है कि तरनतारन उपचुनाव के दौरान नछत्तर सिंह गिल को कई बार धमकियां मिली थीं। यह भी बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी की कार्रवाई तरनतारन पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी की अगुवाई में हुई जो इस समय गोइंदवाल साहिब में तैनात हैं। पुलिस ने केवल इतना कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन

----
सरकार कर रही बदले की राजनीति: ब्रह्मपुरा
तरनतारन। शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष और खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने नछत्तर सिंह गिल की गिरफ्तारी पर कहा कि सरकार बदले की राजनीति कर रही है। नछत्तर गिल को केवल इसलिए निशाना बनाया गया है क्योंकि उन्होंने तरनतारन उपचुनाव के दौरान एसएसपी कार्यालय के सामने सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन के पक्षपात का साहसपूर्वक पर्दाफाश किया था। शिरोमणि अकाली दल ऐसी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगा। हम संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed