{"_id":"6ab17e2e734ed8b5c008b667","slug":"gaurav-an-undertrial-prisoner-lodged-in-the-central-jail-dies-under-suspicious-circumstances-investigation-launched-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101318-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: केंद्रीय जेल में बंद हवालाती गौरव की संदिग्ध हालत में मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: केंद्रीय जेल में बंद हवालाती गौरव की संदिग्ध हालत में मौत, जांच शुरू
Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
गौरव शर्मा। फ़ाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में 14 सितंबर से धोखाधड़ी के मामले में बंद हवालाती गौरव शर्मा (27) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया गया था।
गौरव का शव कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम शुरू किया गया। गौरव की पत्नी सुमन शर्मा और पिता राज कुमार ने जेल प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें गौरव की बीमारी की सूचना देर से मिली। परिवार को एक सप्ताह में दो बार जेल जाने पर भी मुलाकात नहीं करवाई गई। पुलिस अधीक्षक आई रिपुतपन सिंह ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।