फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder wife fir husband gurdaspur

पति ने पत्नी का गला दबाकर किया कत्ल, मामला दर्ज

Sat, 12 Oct 2019 09:20 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
murder wife fir husband gurdaspur
धोखाधड़ी का केस वापस न लेने से गुस्साए पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर ली। चार साल पहले आरोपी ने मृतका से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना धारीवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव भंडाल निवासी डेनियल ने बताया कि उनकी बेटी पूजा की 2015 में गांव कलेरकलां निवासी सरवन सिंह के साथ लव मेरिज हुई थी। सरवन ज्यादा काम भी नहीं करता था। इसके बावजूद उनकी बेटी ने अपनी मर्जी से उसके साथ शादी कर ली। इस पर उसका मायके आना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि दो साल बाद उनकी लड़की को पता चला कि सरवन सिंह पहले से ही शादीशुदा है और उसका तलाक भी नहीं हुआ था। हालांकि सरवन ने उनकी बेटी को अपनी शादी की बात तो बताई थी। वह कहता था कि उसका तलाक हो चुका है। करीब 15 दिन पहले पूजा सरवन से झगड़ा कर अपने मायके घर लौट आई तथा उसने कोर्ट में सरवन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस कर दिया।
विज्ञापन

इसका पता चलने पर सरवन सिंह उनकी बेटी व उन्हें फोन करके धमकाने लगा। करीब पांच दिन पहले सरवन आकर उनकी बेटी को ले गया और घर जाकर पूजा पर केस वापस लेने का लगातार दबाव बनाने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सरवन ने शुक्रवार की रात को गला दबाकर पूजा की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। थाना धारीवाल के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि मृतका पूजा के पिता डेनियल के बयान पर सरवन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed