फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Murder of Granthi of Baba Bakala Gurudwara in Amritsar

Amritsar: बाबा बकाला गुरुद्वारा के ग्रंथी की हत्या, गांव के व्यक्ति ने तेजधार हथियार से किया हमला

Wed, 11 Dec 2024 06:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Dec 2024 06:38 PM IST
सार

अमृतसर में बाबा बकाला गुरुद्वारा के ग्रंथी की हत्या कर दी गई। हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने की है। आरोपी ने ग्रंथी पर तेजधार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Murder of Granthi of Baba Bakala Gurudwara in Amritsar
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के कस्बा रइया में मंगलवार देर रात ड्यूटी से लौट रहे ग्रंथी सिंह की गांव के ही एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी है। जिस जगह पर ग्रंथी की हत्या की गई है उस जगह से कुछ ही मीटर पर पुलिस चौकी है।
विज्ञापन


ब्यास थाने के प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान ब्यास थाने के गांव मद्द निवासी दिलबाग सिंह के बेटे रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। जो बाबा बकाला गुरुद्वारा में पाठी सिंह की नौकरी करता था। मंगलवार शाम 7 बजे ड्यूटी करने के लिए गांव से बाबा बकाला साहिब गया था। रात करीब 2 बजे ड्यूटी के बाद साइकिल पर गांव लौट रहा था कि उसकी कथित तौर पर किसी तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में उक्त मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कथित आरोपी साहिब सिंह द्वारा किस मंशा से उक्त घटना को अंजाम दिया गया, इसकी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तेजधार हथियार और कथित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फॉरेंसिक टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक तथ्य जुटा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कथित आरोपी के खिलाफ ब्यास थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed