फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder in Batala

मामूली विवाद में युवक को गोली मारी, मौत

Sun, 30 Aug 2020 09:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
murder in Batala
अड्डा कोटली सूरत मल्ही के पास रविवार रात 8:15 बजे कार को ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई तकरार के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दूसरे कार सवार आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गुरमेज सिंह (28) निवासी गांव भगवानपुर के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही के एसएचओ अवतार समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम गुरमेज की भाभी कार में शादी समारोह से लौट रही थी। अड्डा कोटली सूरत मल्ही के पास एक और कार में सवार कुछ युवकों से ओवरटेक करने को लेकर तकरार हो गई। गुरमेज सिंह की भाभी ने उसे इस तकरार के बारे में बताया। गुरमेज मौके पर पहुंचा तो आरोपी कार सवार युवक उनसे बहस करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर गुरमेज सिंह को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डेरा बाबा नानक के डीएसपी सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों में विवाद का कारण दोनों कार सवारों के बीच ओवरटेक करना था। अभी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed