फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder in amritsar

बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव लटकाया

Sat, 30 Jan 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 30 Jan 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
murder in amritsar
संदिग्ध परिस्थितियों में गांव पती पूला बताला में बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह की है। बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। पति कुछ अर्सें पूर्व गुजर गया था। दो बेटों में एक बेटा सीआरपीएफ जालंधर में तैनात है जबकि दूसरा बेटा गांव पती पूला बताला में ढाबा चलाता है। बुधवार सुबह जब उसका बेटा ढाबा संचालक सुरजीत सिंह मां का हालचाल जानने के लिए घर पहुंचा।

दरवाजा खटखटाया तो मां चरण कौर ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर बेटा पड़ोसी के घर से अपने घर दाखिल हुआ। घर के अंदर मां चरण कौर का शव चुनी के साथ झूल रहा था। माथे पर खून के निशान थे। थाना ब्यास के प्रभारी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बुजुर्ग महिला का कोई अज्ञात व्यक्ति कत्ल कर उसका शव चुनी के साथ बांध कर चला गया। पुलिस ने महिला के बेटे सुरजीत सिंह के बयान पर अज्ञात खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed