{"_id":"676675c53dfa9a7d4505dca8","slug":"municipal-corporation-election-amritsar-voting-continue-in-85-wards-all-update-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar MC Election: अमृतसर में 85 वार्डों पर हो रहा मतदान, बढ़ी वोटरों की भीड़, चप्पे-चप्पे पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar MC Election: अमृतसर में 85 वार्डों पर हो रहा मतदान, बढ़ी वोटरों की भीड़, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
Sat, 21 Dec 2024 01:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:31 PM IST
सार
अमृतसर नगर निगम के 85 वार्डों में सुबह से ही शांतिपूर्वक मतदान जारी है। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
एकसाथ अलग-अलग दलों के उम्मीदवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर नगर निगम के 85 वार्डों में सुबह सात बजे से चुनाव प्रक्रिया जारी है। चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी है। सुबह ठंड के बावजूद मतदाता से वोट डालने पहुंचे। दोपहर में धूप खिलने पर मतदान केंद्रों में वोटरों की लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
अमृतसर के हलका वेस्ट की वार्ड नंबर 70 से नगर निगम का चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और आजाद उम्मीदवारों ने एक साथ फोटो खिंचवा करवाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उम्मीदवारों का कहना है कि वे चुनाव बेशक अलग-अलग लड़ रहे हैं लेकिन उनका आपसी भाईजारा है। चुनाव के लिए वह अपने रिश्ते खराब नहीं कर सकते। क्योंकि समाज में सभी लोग इकट्ठा रहते हैं। इससे प्रेम प्यार बढ़ता है। इसलिए सभी ने मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद एकसाथ फोटो खिंचवाई। वहीं सभी दलों के उम्मीदवारों ने विक्ट्री साइन बनाकर अपनी जीत का दावा भी किया है।
विज्ञापन
नगर निगम की हद में आने वाले सभी वार्डों के बूथों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। तीन हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को मतदान केंद्रों की सुरक्षा व शहर की घेराबंदी पर तैनात किया गया है। पूरे शहर में कुल 110 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा पीसीआर की 90 टीमों को तैनात किया गया है। जो घटनास्थल पर सूचना मिलने के तुरंत पांच मिनट के भीतर पहुंच जाएंगी।