{"_id":"670fc0eeb7839c526a0ecea8","slug":"mumbai-tourist-beaten-by-taxi-drivers-in-amritsar-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के टूरिस्ट से मारपीट: गोल्डन टेंपल घूमने आए पर्यटक को टैक्सी चालकों ने पीटा, ऑनलाइन बुक की थी कैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के टूरिस्ट से मारपीट: गोल्डन टेंपल घूमने आए पर्यटक को टैक्सी चालकों ने पीटा, ऑनलाइन बुक की थी कैब
Wed, 16 Oct 2024 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:04 PM IST
सार
मुंबई से अमृतसर घूमने आए टूरिस्ट के साथ टैक्सी चालकों ने मारपीट की। आरोपी फरार हैं। पर्यटक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मुंबई के टूरिस्ट से मारपीट की घटना हुई है। अमृतसर में टैक्सी चालकों ने पर्यटक के साथ मारपीट की है। मुंबई से गोल्डन टेंपल घूमने आए पर्यटक के साथ कुछ टैक्सी चालकों ने झगड़ा कर उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद आरोपी टैक्सी चालक मौके से फरार हो गए। यह वारदात रणजीत एवेन्यू में एक होटल के बाहर मंगलवार देर रात हुई है। सूचना मिलने पर थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पर्यटक विनोद चोपड़ा की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मंगलवार की तड़के हरिमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचा था। उन्होंने रंजीत एवेन्यू के बी ब्लाक में होटल में कमरा बुक किया था। रात नौ बजे उसकी मुंबई के लिए वापसी की फ्लाइट थी। 7 बजे उन्होंने एक कंपनी से टैक्सी बुक कर दी। 7.15 पर वह होटल से नीचे पार्किंग में पहुंचे। बार-बार चालक को फोन करने पर उसने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया। लोकेशन चेक करने पर टैक्सी वहीं दिखाई दे रही थी जहां 15 मिनट पहले थी। इसके बाद उन्होंने टैक्सी कैंसिल कर उसी कंपनी की एक और टैक्सी बुक की। दूसरी टैक्सी बुक करने पर भी हालात पहले की तरह ही रहे। उल्टा टैक्सी चालक उसे फोन पर झूठ ही बोलता रहा कि वह जल्दी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
फ्लाइट छूटने के डर से उन्होंने अन्य कंपनी की राइड बुक की। कुछ देर बाद दूसरी कंपनी की टैक्सी होटल के नीचे पहुंच गई। जैसे ही उन्होंने सामान टैक्सी में रखा तो पहले कैंसिल की गई दोनों टैक्सी चालक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गए। उनका सामान छीन लिया और बहस करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी टैक्सी चालकों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही थाना प्रभारी राजविंदर कौर ने कहा कि आरोपी चालकों का पता करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।