फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MP Amritpal Singh in Dibrugarh jail accused of drug abuse

नशे का आदि हुआ अमृतपाल सिंह: डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल कर रहा नशा; पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान

Tue, 22 Jul 2025 07:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Jul 2025 07:02 PM IST
सार

खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर आसाम की डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए नशीले पदार्थों का सेवन करने का आरोप लगा है। कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा अकाली दल वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है।

विज्ञापन
MP Amritpal Singh in Dibrugarh jail accused of drug abuse
सांसद अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह नशे का आदि हो गया है। आरोप है कि जेल में रहते हुए अमृतपाल सिंह नशीले पदार्थों का सेवन कर रहा है। कुछ दिन पहले पुलिस की तरफ से अकाली दल वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है। उसी चालान रिपोर्ट में अमृतपाल के सहयोगी रहे भगवंत सिंह बाजेके उर्फ प्रधानमंत्री के बयान देकर दावा किया गया है कि अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में नशे का आदि हो गया है। हालांकि अमृतपाल सिंह के वकील ने इसे झूठ बताया है और उक्त बयान को कोरी अफवाह बता रहे हैं।

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह का परिवार अमृतपाल सिंह पर लगे एनएसए को हटान के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहा है। अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मार्च 2023 में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी को उसके 10 साथियों के साथ आसाम की जेल में बंद किया गया था। अब केवल अमृतपाल सिंह ही डिब्रूगढ़ की जेल मे बंद है। आरोपी ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव हलका खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा और जीत गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed