{"_id":"6a015bb100b1d9e69e06f632","slug":"mp-amritpal-singh-appearance-today-in-court-via-video-conference-ajnala-police-post-attack-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अमृतपाल की पेशी आज: वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होगी सुनवाई, जवाब दाखिल कर सकती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अमृतपाल की पेशी आज: वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होगी सुनवाई, जवाब दाखिल कर सकती है सरकार
Mon, 11 May 2026 10:03 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 11 May 2026 10:03 AM IST
सार
फरवरी 2023 में अजनाला थाने के बाहर अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस बैरिकेड तोड़े जाने और हथियार लहराने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Amritpal Singh
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खड़ूर साहिब के सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज पेशी होगी। यह सुनवाई अजनाला थाना मामले से संबंधित है। अमृतपाल सिंह की ओर से पिछली सुनवाई के दौरान केस से राहत देने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
अदालत में दायर याचिका में कहा गया था कि मामले में उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं और उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है। वहीं सरकारी पक्ष की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
पुलिस ने अदालत को बताया था कि अजनाला घटना के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी। गौरतलब है कि फरवरी 2023 में अजनाला थाने के बाहर अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस बैरिकेड तोड़े जाने और हथियार लहराने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था।