फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   momento break, martyr momento break, momento break tarantaran, amritsar

तरनतारन में शहीद की याद में बनाई गई यादगार तोड़ी

Tue, 03 May 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 03 May 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
momento break, martyr momento break,  momento break tarantaran, amritsar
शहीद अजीत सिंह की तोड़ी गईं यादगार का गेट दिखाते शहीद के रिश्तेदार। - फोटो : amarujala
जम्मू-कश्मीर में पाक आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सैनिक अजीत सिंह के गांव में बनाई गई यादगार को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। इससे गुस्साए शहीद के परिवार ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कई लोग उनके पक्ष में उतर आए। माहौल जब तनावपूर्ण हुआ तो मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंची। प्रथम जांच के बाद गांव के कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


तरनतारन के अधीन आते गांव कोट धर्मचंद कलां निवासी अजीत सिंह जोकि भारतीय फौज में सूबेदार थे और जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में 21 सितंबर 2003 को पाक आतंकियों के साथ लोहा लेते शहीद हो गए थे। उनका सैनिक सम्मानों के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया गया और परिवार द्वारा यादगार बनवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां हर वर्ष शहादत के दिन उनकी बरसी मनाई जाती है। शहीद का परिवार इस यादगार की रोजाना साफ-सफाई भी करता है। शहीद के नाम पर सरकार ने सरकारी स्कूल का नाम भी रखा गया। इस यादगार को गांव के कुछ व्यक्तियों ने तोड़ दिया। सूचना मिलते ही शहीद का बेटा गुरसेवक सिंह, लड़की कंवलजीत कौर ने विरोध करते हुए यादगार वाले स्थान पर प्रशासन के खिलाफ धरना देनेे वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 


थाना झब्बाल के प्रभारी सुखबीर सिंह एवं ड्यूटी अधिकारी हरनेक सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर  पहुंचे और शहीद अजीत सिंह के बेटे गुरसेवक सिंह के बयान पर यादगार तोड़ने वाले महिंदर सिंह, उसके बेटे कर्मजीत सिंह के अलावा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed