फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Moga police took the gangster Bhagwanpuria

गैंगस्टर भगवानपुरिया को ले गई मोगा पुलिस

Wed, 10 Aug 2022 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Moga police took the gangster Bhagwanpuria
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। राणा कंधोवालिया हत्याकांड में अमृतसर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बुधवार सुबह मोगा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। मजीठा रोड थाना पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जग्गू को अदालत में पेश करने पहुंची थी। इस दौरान वहां पहुंची मोगा पुलिस ने हत्या प्रयास के एक मामले में भगवानपुरिया का एक दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया।
चार अगस्त 2021 की रात राणा कंधोवालिया की मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त वह अस्पताल में दाखिल अपनी महिला रिश्तेदार का हाल जानने आया था। कंधोवालिया हत्याकांड में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का नाम सामने आया था। इसके आधार पर ही मजीठा रोड थाने की पुलिस ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, जिसका असल नाम जगदीप सिंह है को ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाकर रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

इससे पहले अमृतसर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर राणा कंधोवालिया हत्याकांड मामले में पूछताछ की थी। क्योंकि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे और दोनों के आपस में गहरे संबंध हैं। इस दौरान ही गुरदासपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। मोगा पुलिस के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया 2009 की एफआईआर संख्या 21 में वांछित था। इसलिए उसका ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। इसे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार कर इसी मामले में पूछताछ की गई है। इन्होंने मोगा में धमीजा नामक व्यक्ति पर गोली चलाई थी, जो धमीजा के बेटे के पांव में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed