फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Missing Sikh woman in Pakistan performs Nikah gone on religious pilgrimage from India agencies alert

पाकिस्तान गई सरबजीत काैर का सच क्या: भारत से धार्मिक यात्रा पर निकली थी, अब इस इनपुट से एजेंसियां अलर्ट

Sat, 15 Nov 2025 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 11:23 AM IST
सार

कपूरथला के अमनीपुर गांव की रहने वाली सरबजीत कौर सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान में ननकाना साहिब की यात्रा पर गई थी। पाकिस्तान से महिला वापस नहीं लाैटी है। 

विज्ञापन
Missing Sikh woman in Pakistan performs Nikah gone on religious pilgrimage from India agencies alert
तलवंडी चौधरियां के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) निर्मल सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

गुरु धामों में माथा टेकने गए भारतीय जत्थे के साथ पाकिस्तान गई पंजाब की एक महिला के लापता होने का मामला अब बड़े रहस्य में बदल गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पाकिस्तान में एक युवक से निकाह कर लिया है, जिसके बाद वह जत्थे के साथ वापस भारत नहीं लौटी।

विज्ञापन

फार्म में खाली छोड़े थे काॅलम

सूत्रों के मुताबिक, कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर नाम की महिला धार्मिक यात्रा पर जाने वाले जत्थे में शामिल हुई थी। इमीग्रेशन जांच के दौरान उसने अपने फॉर्म में राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर वाला कॉलम खाली छोड़ा था, जो अब जांच का मुख्य बिंदु है। 

विज्ञापन


जत्थे के अधिकतर सदस्य पहले ही भारत लौट आए थे, जबकि वह न तो 13 नवंबर को लौटने वाली सूची में शामिल थी और न ही किसी अन्य जत्थे के साथ वापस आई।

एक जट्ट समुदाय के युवक से थी पहचान

जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक इनपुट में पता चला है कि महिला एक जट्ट समुदाय के युवक के संपर्क में थी और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। शक यह है कि वही युवक उसे पाकिस्तान ले गया और वहां दोनों ने निकाह किया। भारत वापस न लौटना इसी वजह से बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

जांच शुरू

एसजीपीसी, पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने महिला के लापता होने और निकाह की खबर की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया है। इमीग्रेशन फॉर्म में महत्वपूर्ण कॉलम खाली छोड़ने और वापसी सूची में नाम न होने से कई गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।

परिजनों को ये आशंका

परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि महिला को जल्द से जल्द ढूंढकर भारत लाया जाए। प्रशासन का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय के साथ इसकी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने संकेत दिया है कि महिला के निकाह की पुष्टि होने पर उसके कानूनी दस्तावेजों, नागरिकता स्थिति और वापस लौटने की प्रक्रिया जटिल हो सकती है। जांच टीमें इस पूरे प्रकरण की हर कड़ी खंगालने में लगी हैं और आने वाले दिनों में इसका बड़ा खुलासा संभव है।

विज्ञापन

कपूरथला में तीन केस दर्ज

कपूरथला के तलवंडी चौधरियां के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) निर्मल सिंह ने बताया कि कपूरथला के अमनीपुर गांव की रहने वाली सरबजीत कौर उस जत्थे का हिस्सा थीं जो पाकिस्तान के ननकाना साहिब गए थे। वह वापस नहीं लौटीं। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है...कपूरथला के विभिन्न पुलिस थानों में उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed