फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Misdeed with minor boy in premises of Gurudwara in Amritsar

Amritsar: गुरुद्वारा साहिब के परिसर में आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म, माथा टेकने गया था मासूम

Sat, 05 Apr 2025 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 05:05 PM IST
सार

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनका बेटा गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए गया था। करीब आधा घंटा बाद जब वह घर वापस लौटा तो उसने पेट में दर्द की शिकायत बताई।

विज्ञापन
Misdeed with minor boy in premises of Gurudwara in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक युवक की ओर से गुरुद्वारा साहिब के परिसर में आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना भिंडी सैदा गांव की है। नाबालिक युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गया था। वहां पर राजा सिंह नाम के युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की। सूचना मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन


पीड़ित के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनका बेटा गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए गया था। करीब आधा घंटा बाद जब वह घर वापस लौटा तो उसने पेट में दर्द की शिकायत बताई। परिजनों ने उसकी जांच की तो पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गंदी हरकतें की है। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने युवक का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया और इसके बाद उसे गुरु नानक देव हॉस्पिटल में दाखिल करवा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। वहीं परिवार के आरोप है कि गांव के रहने वाले जसबीर सिंह के कहने पर आरोपी युवक ने ऐसा किया है इसके तहत पुलिस ने जसबीर सिंह का नाम भी केस में दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed