फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Misdeed with divorce on the pretext of going abroad, case filed, Gurdaspur

विदेश जाने के बहाने तलाक लेकर करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 06 Feb 2021 04:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with divorce on the pretext of going abroad, case filed, Gurdaspur
गुरदासपुर। विदेश जाने का बहाना बनाकर पत्नी से तलाक लेकर उसके साथ आठ माह तक संबंध बनाने और दोबारा शादी से मना करने वाले पति के खिलाफ थाना कलानौर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला डीएसपी कलानौर की जांच के बाद किया गया है। शिकायत में महिला ने बताया था कि उसकी शादी 2014 में युगराज सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। वर्ष 2019 को पति ने कहा कि वह खुद को अविवाहित बता विदेश जा सकता है। वह अपने पति के झांसे में आ गई। तलाक लेने के बाद भी पति आठ माह तक संबंध बनाता रहा। जब भी वह अपने पति को फिर से शादी रके लिए बोलती तो वह टालमटोल कर देता। एक दिन उसके पति ने साफ तौर पर मना कर दिया कि अब वह उससे शादी नहीं करेगा। एसआई रणदीप कौर ने बताया कि डीएसपी की जांच रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed