फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Meter readers started a pucca dharna outside the house of Power Minister Harbhajan Singh

बिजली मंत्री हरभजन सिंह के घर के बाहर मीटर रीडरों ने शुरू किया पक्का धरना

Mon, 25 Jul 2022 09:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Meter readers started a pucca dharna outside the house of Power Minister Harbhajan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पावरकॉम मीटर रीडर यूनियन (आजाद) के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर कस्बा जंडियाला गुरु में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के घर के बाहर पक्का रोष धरना लगा दिया है। यूनियन के सदस्यों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया जा रहा है। निजी कंपनी के मीटर रीडरों का कहना है कि पिछले 16 अप्रैल से लगातार चल रहे मोर्चा को सफलता दिलाने के मकसद से बॉर्डर जोन के मीटर रीडर अपना रोष प्रदर्शन करके शासन और प्रशासन पर दबाव बनाना है।

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर दो बार वह मंत्री हरभजन सिंह को ज्ञापन सौंप चुके हैं। बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर को भी मांत्र पत्र दे चुके हैं। पटियाला में भी मीटर रीडर पक्का मोर्चा लगा कर धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर हाथों में तख्तियां भी उठाई हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांग है कि सरकार निजी मीटर रीडर कंपनी के साथ टेंडर रद्द करके पावरकॉम उन्हें विभाग में डीसी रेट या अपने अधीन मीटर रीडर के तौर पर भर्ती करे। इससे विभाग को पौने चार सौ करोड़ रुपये का लाभ होगा। मीटर रीडरों का कहना है कि निजी कंपनी को पावरकॉम एक मीटर रीडर के लिए 28 हजार रुपये प्रति महीना भुगतान कर रहा है, जबकि उन्हें पांच से सात हजार रुपये ही मिलता है। यूनियन के मीटर रीडरों का कहना है कि वे अपनी आवाज बुलंद करके और अपना हक लेकर ही वे पीछे हटेंगे। इस मौके पर संगठन के नेता मेजर सिंह, मोलकदीप सिंह रंधावा, युवराज सिंह, गुरविंदर सिंह काहलों, हरप्रीत सिंह, रोहित कपूर, अजिदर सिंह, बिक्रम सिंह, रवि कुमार, सुखअमृत सिंह, प्रभजोत सिंह, अमितजोत सिंह, केवल कृष्ण, मनजोत सिंह, कुलदीप सिंह, लखविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed