{"_id":"65f6da65e30710ce9f0d3389","slug":"married-woman-unhappy-with-in-laws-swallows-poison-dies-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-104960-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ससुरालियों से दुखी विवाहिता ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ससुरालियों से दुखी विवाहिता ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
पति समेत परिवार के चार सदस्यों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। रिशी विहार इलाका में महिला ने ससुरालियों से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति अमनदीप सिंह और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी कर रही है।
शिकायतकर्ता गुरमीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार दिसंबर 2016 को उन्होंने बेटी रुपिंदर कौर की मजीठा रोड स्थित रिशी विहार निवासी अमनदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह के साथ की थी। अमनदीप सिंह राज मिस्त्री का काम करता है। शादी के बाद अमनदीप और उसके परिवार ने रुपिंदर कौर को मायके आने से मना कर दिया था। सिर्फ एक बार ही उनकी बेटी मायके में उनसे मिलने आई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि बेटी रुपिंदर कौर ने पिता को फोन पर ससुराल में दुखी होने की बात कही थी। रुपिंदर का चार साल का बेटा नवाबदीप सिंह है, जिसे भी आरोपी उनके पास नहीं आने देते थे। शुक्रवार को रुपिंदर ने फोन कर पिता को बताया कि ससुरालियों की प्रताड़ना से वह बहुत दुखी हो चुकी है। इसलिए उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। बेटी ने फोन पर बताया था कि वह मजीठा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो रुपिंदर कौर की हालत काफी नाजुक थी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक विवाहिता रुपिंदर कौर की मां गुरमीत कौर के बयानों पर उनकी बेटी रुपिंदर कौर को आत्महत्या के लिए उकसाने का पति अमनदीप सिंह, ससुर बलवीर सिंह, सास मंजीत कौर और ननद मीनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।