{"_id":"6848fdd3e2b161eb030b2d0e","slug":"man-murdered-in-land-dispute-in-amritsar-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में युवक की हत्या: सिर पर पीछे से किया गया वार, हाथ की उंगलियों पर बिजली का करंट लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में युवक की हत्या: सिर पर पीछे से किया गया वार, हाथ की उंगलियों पर बिजली का करंट लगाया
Wed, 11 Jun 2025 09:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:36 AM IST
सार
परिजनों द्वारा गांव के लोगों को साथ लेकर थाना भिंडी सैदा के बाहर धरना लगाया गया। धरने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी जगदीश सिंह, उसके भाई लक्खा सिंह और पत्नी मनजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में जमीन विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार माणी पत्नी समा सिंह निवासी गांव डग ने पुलिस को बताया कि आठ जून की रात 8:30 बजे उनका बेटा सरबजीत सिंह, बाबा की जगह पर सेवा करने के लिए गया था। फिर वह घर वापस नहीं आया।
रात तीन बजे बाबा जैतम शाह की जगह का सेवादार जसपाल सिंह उन्हें आकर बताने लगा कि सरबजीत सिंह की मौत हो गई है। उसकी लाश गांव के बाहर बाबा जैतम शाह की जगह पर पड़ी हुई है। वह अपने दूसरे बेटे जगतार सिंह और गांव के लोगों को साथ लेकर जब बाबा जैतम शाह की जगह पर पहुंची तो देखा उनके बेटे की लाश कबर के पास पड़ी हुई थी।
उनके बेटे के सिर के पीछे चोट का निशान था। काफी खून बह रहा था। इसके साथ ही बेटे के हाथ की उंगलियों पर बिजली का करंट लगाया गया था। उन्हें शक है कि उनके बेटे सरबजीत सिंह की हत्या की गई है। यह हत्या जगबीर सिंह, लक्खा सिंह और मनजीत कौर पत्नी जगबीर सिंह द्वारा की गई है। उनका आरोपियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है । पुलिस द्वारा इस मामले में पहले कार्रवाई करने में लापरवाही दिखाई गई।