फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Malaysia-Dubai linked drug-arms gang busted9 arrested including five pistols, drug money worth Rs 9.7 lakh

Amritsar News: मलयेशिया-दुबई से जुड़ा ड्रग-हथियार गिरोह पकड़ापांच पिस्तौल, 9.7 लाख की ड्रग मनी समेत 9 काबू

Mon, 07 Jul 2025 03:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Jul 2025 03:40 PM IST
विज्ञापन
Malaysia-Dubai linked drug-arms gang busted9 arrested including five pistols, drug money worth Rs 9.7 lakh
पंजाब पुलिस ने मलयेशिया व दुबई से जुड़े एक ड्रग-हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग गैंग के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर एक किलो 15 ग्राम हेरोइन, पांच पिस्तौल और 9.7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस मामले में हवाला का सारा कारोबार दिल्ली से कर्नाटक होते हुए दुबई के रास्ते किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जसप्रीत सिंह निवासी बरनाला, हरप्रीत सिंह निवासी बटाला और तेजबीर सिंह निवासी हरिके को पुलिस ने फतेहगढ़ चूड़ियां रोड से गिरफ्तार किया गया है। जसप्रीत सिंह और तेजबीर सिंह कुछ माह पहले ही मलयेशिया से लौटे हैं। यह वहां पर ही पाकिस्तानी तस्करों के संपंर्क में आ गए। आरोपी हरप्रीत सिंह के पास बीएएमएस की डिग्री है। आरोपी राज्य के विभिन्न हिस्सों में हथियार और हेरोइन की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


भुल्लर ने बताया कि थाना इस्लामाबाद पुलिस ने नशा तस्करी और हवाला राशि के नेटवर्क को ध्वस्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले कोट खालसा निवासी दानिश को गिरफ्तार किया गया। आराेपी से 115 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसके खिलाफ पहले भी तीन केस दर्ज हैं। उससे पूछताछ के आधार पर इसकी साथी सालोनी निवासी कोट खालसा और जोबनप्रीत सिंह निवासी जंडियाला गुरु को गिरफ्तार किया गया। इन सभी से पूछताछ में पता चला कि बड़े स्तर पर हवाला का कारोबार चल रहा है। इसके बाद लुधियाना निवासी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार किया। जांच आगे बढ़ी तो कर्नाटक निवासी अदरक डीलर अब्दुल रहमान और पुनीत पिंटू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 9.7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह की कड़ियां तलाश रही पुलिस
डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में गिरोह आगे की कड़ियों की तलाश कर रही है। वह नशा और हथियार तस्करी के गठजोड़ को तोड़ने और राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed