{"_id":"61fab23dd11c5328f91378ac","slug":"majithia-took-a-dig-at-muhammad-mustafa-s-comment-on-sri-guru-granth-sahib-amritsar-news-pkl4409353197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहम्मद मुस्तफा की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर की टिप्पणी को मजीठिया ने आड़े हाथों लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मद मुस्तफा की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर की टिप्पणी को मजीठिया ने आड़े हाथों लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। पंजाब की हॉट सीट मानी जाने वाली अमृतसर के पूर्वी विधानसभा हलका से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया ने कांग्रेस के मुहम्मद मुस्ताफ द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टिप्पणी किए जाने को कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है। यह बात बुधवार को मजीठिया ने अपने हलके में लोगों से मिलते हुए कही।
मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी दिल्ली बहुत दूर है। सिद्धू चुनाव हारने के बाद सबसे पहले पाकिस्तान जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी परिवार अगर श्री गुरु ग्रंथ साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पर गोलियां चलवा सकता है, तो उनके कारिंदे मुहम्मद मुस्तफा जैसे लोग श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर कोई भी टिप्पणी कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन को जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद नवजोत कौर सिद्धू भी जरूर शिअद में शामिल होंगे।
गौर हो कि जैसे-जैसे चुनावों का दिन नजदीक आ रहा है, तो बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है। एक तरफ जहां बिक्रम मजीठिया सिद्धू पर निशाना साधते हैं, तो तुरंत दूसरी तरफ से सिद्धू भी मजीठिया को ईंट का जवाब पत्थर से दे रहे हैं। अब देखना यह है कि पूर्वी हलके के वोटर किस उम्मीदवार पर अपना विश्वास जाहिर करते हैं और किस उम्मीदवार को राजनीति की पिच से बाहर उठाकर फेंकते हैं।